लंबित अपराधों के निस्तारण और अवैध धान परिवहन रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कोण्डागांव, जिले

में लंबित अपराधों के शीघ्र निस्तारण और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (आईपीएस) की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

एसपी चंद्रा ने पुलिस महानिदेशक के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की तत्काल सुनवाई, मोबाइल पुलिस थानों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित समाधान, तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए दृश्य पुलिसिंग और नियमित गश्त के आदेश दिए।

उन्होंने महिलाओं, बच्चों और गुमशुदा व्यक्तियों से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा नशा मुक्ति, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर उपस्थिति बनाए रखने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है, ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस को अवैध परिवहन रोकने विशेष निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *