कोण्डागांव खो खो टीम ने कवर्धा को दी मात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कवर्धा, इंडोर स्टेडियम पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित छत्तीसगढ़ खो-खो लीग सीजन-1 में कोण्डागांव की अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कवर्धा टीम को हराकर जीत दर्ज की। टीम की सफलता पर संयुक्त सचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी पूर्व सैनिक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव और कोच ढालेश साहू ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विदित हो कि परिषद 2020 से युवाओं को निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण व खेलों के लिए प्रेरित कर रही है। जीतने वाली टीम में मंजुला मंडावी, राधा तुलसा पोयाम, दिनेश्वरी नेताम सहित 14 खिलाड़ी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *