![]()
![]()
![]()
बब्बी शर्मा की रिपोर्ट
कोण्डागांव। नगर में भारत संचा यहर निगम लिमिटेड के कार्यालय से शीतला माता मंदिर की ओर जाने वाली कृषि उपज मंडी रोड पर लगे हुए नीलगिरी व आकाशिया के अनेकों हरे भरे पेड़ों को विगत दिनों काटा गया है।
अब यह कटाई वैध या अवैध इस बात पर पुरे शहर में चर्चा चल रही है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे कुछ ही दिनों पहले भाजपा कार्यालय से मण्डी की ओर जाने वाले मार्ग पर छात्रावास परिसर के अंदर ले हुए नीलगिरी व आकाशिया के पेड़ों की भी कटाई की गई थी।
दोनों ही जगहों से काटे गये पेड़ों को नियमानुसार वन विभाग, राजस्व विभाग आदि से आदेश ले कर वैध रूप से काटा गया है अथवा अवैध रूप से कटकर संबंधित विभाग या उससे कुछ ठेकेदार आपस में मिल बांट कर लकड़ी को ओने पोने अपने चहेते लकड़ी मिल मालिकों के साथ मिली भगत कर प्राप्त राशि की बंदर बांट में लगे हैं।
इस कटाई पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी शहर इकाई अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन द्वारा भी प्रश्न चिन्ह लगाते हुए निष्पक्ष जांच की जाने की मांग करते हुए कहा है कि
यदि उचित जांच उपरांत यदि संबंधितों दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतर कर अनशन करने को मजबुर होगी।
बब्बी शर्मा की रिपोर्ट