*प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का किया निरीक्षण*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव, 09 अप्रैल 2025// जिले में चल रहे सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने आज कोंडागांव जिला कार्यालय में समाधान पेटी का निरीक्षण कर अब तक प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत भी उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत मसौरा पहुंचकर समाधान शिविर का निरीक्षण किया और राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को पावती प्रदान की जाए। साथ ही जिन ग्रामीणों को आवेदन लिखने में कठिनाई हो, उनकी सहायता करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुशासन तिहार की जानकारी देते हुए उन्हें आवेदन देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की यह पहल आम जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने गांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की। बीसी सखी श्रीमती सीमा मरकाम ने बताया कि समूह से जुड़कर उन्होंने कृषि गतिविधियों से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है और अब वे “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कोण्डागांव शहर के निर्माणाधीन बायपास मार्ग का भी जायजा लिया और कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *