कोंडागांव, 09 अप्रैल 2025/ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, कुशमौर (मऊ, उ.प्र.) एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, कोंडागांव द्वारा संयुक्त रूप से अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत कृषक संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ अविनाश भोई, प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार साहू, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
कलेक्टर दुदावत ने फसल चक्र, दलहन-तिलहन फसलों की उपयोगिता तथा सूक्ष्मजीव आधारित खेती पर जोर दिया। डॉ. साहू ने सूक्ष्मजीवों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पौधों को पोषक तत्त्व प्रदान कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाते हैं। श्री रजनीश मीना ने सूक्ष्मजीवों के प्रयोग से फसल गुणवत्ता व उत्पादकता में वृद्धि की जानकारी दी।
कार्यक्रम में horticulture, पशुपालन व कृषि यंत्रों से संबंधित विशेषज्ञों ने भी उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के अनेक ग्रामों से आए किसान, जनप्रतिनिधि व पंचगण उपस्थित रहे।
