रामनवमी पर कन्याओं को माता रूप में पूजित कर लिया आशीर्वाद*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। कनेरा रोड स्थित शिव शंकर मंदिर समिति द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर नव कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया और माता का रूप मानकर उनका आशीर्वाद लिया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का भावपूर्ण वातावरण रहा। नव कन्याओं को विधिवत पूजन उपरांत प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया और सम्मान स्वरूप उपहार भी भेंट किए गए।

समिति के सदस्यों द्वारा इस आयोजन को परंपरागत रूप से पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान एवं सनातन परंपराओं के पालन का प्रतीक रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और कन्याओं को माता का रूप मानकर पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम में राजवंती लिल्हारे, सरस्वती चक्रधारी, रूखमणी वर्मा, महेश्वरी लिल्हारे, ललिता चुरेन्द्र, खुशी साहू, तारा रामटेके, अनिता वर्मा, विजय साहू, मिथिलेश रजक, राकेश रामटेके, मन्नु लाल चुरेन्द्र एवं पिताम्बर कठार विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता में योगदान दिया।

समिति ने आगे भी इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *