शहीद रामदास कोर्राम की प्रतिमा का अनावरण*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के मार्गदर्शन में ग्राम बनजुगानी में 3 अप्रैल 2025 को अमर शहीद आरक्षक रामदास कोर्राम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अनावरण से पूर्व शहीद रामदास कोर्राम के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, शहीद के परिजनों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रतिमा का अनावरण किया। सभी ने पुष्पमाला अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद रामदास कोर्राम ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा स कता। जरूरत पड़ने पर उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने बताया कि 3 अप्रैल 2021 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए रामदास कोर्राम ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि ऐसे वीर योद्धाओं पर पूरे समाज को गर्व होना चाहिए।

ग्राम सरपंच गोमती नेताम ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों व ग्रामवासियों को अल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर एसडीओपी रूपेश कुमार, थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सेवारत सैनिक रूपसिंह कोर्राम, निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा-युवतियां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *