भक्त माता कर्मा जयंती नगर कोण्डागांव में धूमधाम से मनाई गई* *

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। नगर साहू समाज द्वारा पाप मोचनी भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेंडी (उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक कोण्डागांव), विशेष अतिथि नरपति पटेल (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद कोण्डागांव), तथा विशिष्ट अतिथि जसकेतु उसेंडी, श्रीमती पदमनी साहू (पार्षद, विकास नगर वार्ड) और सहदेव साहू (पार्षद, भेलवापार वार्ड) की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद 11 बजे महाआरती संपन्न हुई। 11:30 बजे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया | तेजस्वनी मिश्रा ने मां कर्मा के भजन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

सायं 4 बजे भक्त माता कर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जयस्तंभ चौक होते हुए कर्मा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ नृत्य किया। कर्मा मंदिर वापसी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में नगर साहू समाज के सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू समाज के नवयुवकों का विशेष योगदान रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *