कोण्डागांव। शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे जिले में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले गिरने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई। खासतौर पर मक्का की फसल को इस बेमौसम बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि मक्का की फसल ओलावृष्टि और बारिश से फसल पैदावार पर असर पड़ेगा। कुछ जगहों पर खेतों में जलभराव भी हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। किसान अब सरकारी सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल के नुकसान को कम करने के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी है।