*कोंडागाँव: कस्टागार में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागाँव। शहर के मर्दापाल रोड स्थित वन विभाग के कस्टागार में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आगजनी की यह घटना तेंदूपत्ता गोदाम के पास हुई, जहाँ गोदाम के पीछे बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ते के बंडल फेंके हुए थे। अचानक लगी आग ने तेज़ी से विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोगों ने जब धुआं उठता देखा, तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुँची दमकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन इसकी जाँच में जुट गया है।

गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते में कोंडागाँव में यह तीसरी आगजनी की घटना है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ गई है। आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को सख्त करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है और गोदामों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *