*पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया होली मिलन समारोह*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धमतरी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला धमतरी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने सैन्य परंपरा के अनुसार होली मनाकर अपने सेवा काल की यादों को ताजा किया।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष के.पी. साहू, संरक्षक मुरारी लाल साहू, चंद्रकुमार यदु, जौहर लाल मंडावी, ओम प्रकाश साहू, अजय पुरी गोस्वामी, तुलसी राम साहू, लक्ष्मी नारायण सोनकर, पीतांबर नंदेश्वर, विजेंद्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिकों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं और सेना में बिताए गए पलों को याद किया।

होली मिलन समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों और पारंपरिक होली गीतों की गूंज रही। पूर्व सैनिकों ने समाज में अनुशासन, एकता और देशसेवा की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। परिषद के पदाधिकारियों ने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *