बड़केश्वर धाम में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल की बौछार में झूमे श्रद्धालु*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव के प्रसिद्ध भगवान भोलेनाथ बड़केश्वर धाम में होली का पर्व श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। डीएनके कानेरा रोड स्थित मंदिर प्रांगण में होलिका दहन विधिवत रूप से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अग्नि में आहुति देकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।

दूसरे दिन रंगों के महापर्व होली को भक्तों ने फाग गीतों और डीजे की धुन पर झूमते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंदिर परिसर में गुलाल और अबीर उड़ाकर एक-दूसरे को रंग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक फाग गीतों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया और उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

भक्तों के उत्साह और उल्लास से पूरा बड़केश्वर धाम रंगों में सराबोर हो गया। मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस आयोजन को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

बड़केश्वर धाम में हर साल इस धार्मिक परंपरा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने प्रेम, भाईचारे और उल्लास के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *