फरसगांव पुलिस ने ठगी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने झूठे तंत्र-मंत्र और आत्मा के भय दिखाकर एक व्यक्ति से ₹81,500 की ठगी की थी।

प्रार्थी लखमूराम नेताम (50) निवासी गट्टीपलना, फरसगांव, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह कोण्डागांव जा रहे थे, तो भैरव मंदिर के पास एक सफेद फोर्ड कार (CG-04-QB-9221) के चालक ने उनकी गाड़ी जबरन रोकी। आरोपियों ने ज्योतिषी बनकर उन्हें बहकाया कि उनकी पत्नी और बेटी पर “मृत आत्मा” का साया है और बड़ी अनहोनी हो सकती है। डराकर उनसे ₹81,500 ठग लिए और अगले दिन ₹80,000 नगद, 5 किलो मिठाई, चावल, सिंदूर और सोने के गहने लाने को कहा।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी कौलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। आरोपियों – इब्राहिम अली (बिलासपुर), तालिब हुसैन (कोरबा) और नजर हुसैन (रायगढ़) – को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से ₹1,44,200 नकद, एक मारुति कार, तीन मोबाइल, तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान और अन्य ठगी का सामान बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 308(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

इस सफलता में निरीक्षक संजय सिंदे, एसआई सुरेंद्र बघेल, पितांबर कठार और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *