फरसगांव। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौश्लेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में फरसगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम पूर्वी बोरगांव स्थित राज कुण्डू के फार्म हाउस में छापा मारा, जहां आरोपी ताश के 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने राजकुमार कुण्डू, अशोक दास, मुकेश बड़ई और प्रशांत साहा को मौके से पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्तों की ताश, 15,000 रुपये नकद, एक प्लास्टिक बोरी, आधी जली मोमबत्ती, एक ब्रेजा कार (12 लाख रुपये), एक एक्टिवा स्कूटी (1 लाख रुपये), दो मोटरसाइकिल (1.40 लाख रुपये), चार मोबाइल (33 हजार रुपये) सहित कुल 14.88 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की।
- आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन में साइबर सेल प्रभारी सतीश भार्गव, थाना प्रभारी संजय सिंदे, उपनिरीक्षक पितांबर कठार, सुरेंद्र बघेल व अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।