*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बीजापुर जिला इकाई का गठन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीजापुर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई बीजापुर का विधिवत गठन किया गया। यह गठन कोंडागांव जिला संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा तथा कोंडागांव जिलाध्यक्ष सूरज यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

बीजापुर जिला इकाई में सूबेदार ककेम नारायण को जिलाध्यक्ष, श्रीमती मरियम एक्का को सैन्य मातृशक्ति जिलाध्यक्ष, श्रीमती कमला ककेम को उपाध्यक्ष और श्रीमती निर्मला को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं संगठन गीत गाकर की गई। इसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की राष्ट्रीय टोपी पहनाकर शपथ ग्रहण कराई गई और मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद भारत सरकार एवं रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एक पंजीकृत संगठन है, जिसका पंजीयन नंबर 4097 है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का कर्तव्य है कि वे सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में अपना योगदान दें। कोंडागांव जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने संगठन के तीन प्रमुख उद्देश्यों—सेवा, साहस और सम्मान—पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष दिनार्थ पान ने संगठन से जुड़े रहने के लाभों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक रोसारिया विक्ट, लल्लन प्रसाद सेन, मुन्नू स्वामी, तथा बीजापुर जिले की मातृशक्ति सदस्य श्रीमती दिव्या खेस, श्रीमती दोलोरसा तिर्की, श्रीमती रोलेशटीना और श्रीमती शीलमनती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *