धमतरी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला धमतरी के पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में आयोजित राज्य स्तरीय त्रैमासिक फिजिकल बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और पूर्व सैनिकों के कल्याण व समाज सेवा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में जिला धमतरी से परिषद के अध्यक्ष के. पी. साहू, संरक्षक मुरारी लाल साहू, मार्गदर्शक टिकेश कुमार साहू एवं सह संगठन सचिव योगेश कुमार साहू उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों की सामाजिक भूमिका, उनकी समस्याओं और समाधान पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही, संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में प्रदेशभर से आए पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज सेवा में उनकी भूमिका को मजबूत करने पर बल दिया। राज्य स्तरीय इस बैठक में सैनिकों के पुनर्वास, युवाओं को रक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक करने और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को संगठित कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। संगठन लगातार पूर्व सैनिकों के हितों के लिए कार्य कर रहा है और समाज में उनकी सकारात्मक भूमिका को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।
![]()
