कोण्डागांव। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्रीमती रीता सोरी ने सोमवार को शपथ ग्रहण करने के बाद विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे जिले के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
श्रीमती सोरी ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास को लेकर भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पंचायत स्तर पर समन्वय बनाकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही।
शपथ ग्रहण समारोह में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती सोरी को बधाई दी और जिले के विकास के लिए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
