*मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण समिति की बैठक सम्पन्न, ईथेनॉल प्लांट संचालन पर चर्चा*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित के संचालक मंडल की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में ईथेनॉल प्लांट के प्रबंध संचालक श्री विकास खन्ना ने प्लांट संचालन शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।

कलेक्टर श्री दुदावत ने मक्का ईथेनॉल प्लांट को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए किसानों को मक्का बेचने के प्रति प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। बैठक में ईथेनॉल प्लांट की कमिश्निंग, संचालन हेतु निविदाओं के आमंत्रण, आवश्यक केमिकल्स, यीस्ट एवं एंजाइम की खरीदी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

  1. संचालन हेतु अतिरिक्त भूमि की उपलब्धता पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे प्लांट का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। इस दौरान संचालक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत जल्द ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे प्लांट के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए और किसानों को भी लाभ मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *