त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि घोषित*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जनपद और जिला पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन की तिथियां तय हो गई हैं। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-25 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में 04 से 09 मार्च के बीच निर्वाचन आयोजित किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, जनपद पंचायत फरसगांव में 04 मार्च, जनपद पंचायत कोण्डागांव एवं माकड़ी में 05 मार्च, जनपद पंचायत केशकाल में 08 मार्च, और जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में 09 मार्च को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए सम्मेलन आयोजित होगा।

वहीं, जिला पंचायत कोण्डागांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 07 मार्च को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में उप सरपंचों का निर्वाचन 08 मार्च को होगा।

इन चुनावों के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा तय होगी, क्योंकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पंचायतों के नेतृत्व की बागडोर संभालेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *