*स्वच्छता सर्वेक्षण 2025: कोंडागांव व फरसगांव में सफाई अभियान का निरीक्षण*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार गुरुवार को एसडीएम कोंडागांव श्री अजय उरांव ने शहर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में गंदगी फैलाने वालों और प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई।

एसडीएम ने विकास नगर में नालियों की सफाई का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय निवासियों को नालियों में कचरा न फेंकने की हिदायत दी। इसके अलावा, डीएनके वार्ड स्थित एसएलआरएम केंद्र का भी निरीक्षण कर स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप तैयारी जारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ दिनेश डे, सहायक अभियंता विजय मेहरा, स्वच्छता प्रभारी संतोष साहू और जिला समन्वयक रिया तिवारी मौजूद रहे।

इसी तरह, नगर पंचायत फरसगांव में भी 27 फरवरी को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वार्डों और चौक-चौराहों की स्वच्छता की समीक्षा की गई। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र और कंपोस्टिंग शेड की स्थिति की जांच की गई। साथ ही, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वार्ड में वॉल पेंटिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *