50 फीट ऊंचा इमली का पेड़ 36 घंटे से जल रहा, फायर ब्रिगेड भी असफल*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। जामकोट पारा स्थित कोटा पोयाम के बाड़ी में पिछले 36 घंटे से आग धधक रही है। बताया जा रहा है कि यहां कचरे में लगी आग ने 50 फीट ऊंचे इमली के पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जो लगातार जल रहा है। नगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने अब तक पांच बार आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही पेड़ फिर से जल उठता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग कचरे से होते हुए इमली के पेड़ तक पहुंच गई। पेड़ के भीतर से लगातार धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना है कि पेड़ अंदर से खोखला हो चुका है, जिसमें आग लगातार धधक रही है, इसलिए बुझाने के बावजूद आग दोबारा भड़क रही है।

  • नगरपालिका अधिकारी और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने आग पूरी तरह बुझाने के लिए और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो आग आसपास के अन्य पेड़ों और घरों तक फैल सकती है, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *