वैवाहिक कार्यक्रम से युवती को अगवा कर दैहिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में दबोचा*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। थाना कोंडागांव क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिजनों के साथ एक विवाह कार्यक्रम में गई थी। रात में जब वह बाथरूम के लिए बाहर गई, तभी आरोपी मनोज कुमार मरकाम (28) निवासी मोहलई भंडार, थाना फरसगांव ने जबरदस्ती उसे पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 75/2025 के तहत धारा 64, 351(2) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 4(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और एसडीओपी रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसे रायपुर नाका के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला जल्द सुलझा लिया गया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को न्याय की उम्मीद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *