बाफना में आज धूमधाम से मनाई गई तुलसी जयंती कलश यात्रा बना आस्था का केंद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

बफना, जिला कोंडागांव | दिनांक: रविवार, 3 अगस्त 2025

ग्राम बफना में आज जिला स्तरीय तुलसी जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह बफनाके साथ मनाई जाएगी। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र की अनेक मानस मंडलियां अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शनिवार को निकली भव्य कलश यात्रा

तुलसी जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे ग्राम को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। परंपरागत वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर निकले।
सजीव झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजन-कीर्तन ने इस यात्रा को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंग दे दिया।

तुलसी जयंती को लेकर ग्राम में उत्सव जैसा माहौल है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासी और आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

कार्यक्रम में धार्मिक प्रवचन, रामचरित मानस पाठ, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आयोजन भी प्रस्तावित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *