प्रधानाध्यापक को कारण बताओ सूचना, अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

केशकाल, 19 जुलाई 2025: विकासखंड शिक्षा अधिकारी केशकाल, जिला कोंडागांव द्वारा प्राथमिक शाला ढोड़गापारा में पदस्थ प्रधानाध्यापक श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। यह कार्यवाही उनके लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और अपने मूल संस्था में समय पर कार्यभार ग्रहण न करने के कारण की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री उपाध्याय को दिनांक 17 जून 2025 को प्राथमिक शाला ब्यालपुर से मूल संस्था में कार्यमुक्त किया गया था। किंतु इसके बावजूद उन्होंने दिनांक 14 जुलाई 2025 को ही प्राथमिक शाला ढोड़गापारा में उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवधि में वे बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने शैक्षणिक उत्तरदायित्वों के प्रति उदासीन हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इसे सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के उपनियम (1)(2)(3) का उल्लंघन मानते हुए, अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव को उच्च कार्यालय में भेजने की चेतावनी दी है। पत्र में श्री उपाध्याय को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। ऐसा न करने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जा सकती है।

शिक्षा विभाग इस तरह की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपेक्षा रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *