जिला पंचायत सदस्यों का आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

कोंडागांव, 10 जुलाई 2025/ जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कोण्डागांव में जिला पंचायत सदस्यों का आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजन कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी की उपस्थिति में सभी जिला पंचायत सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण (एक पेड़ मां के नाम) का कार्य जिला पंचायत संसाधन केन्द्र परिसर कोण्डागांव में किया गया। जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती यशोदा रामचंद कश्यप, नंदकुमार राठौर, माननीय श्री कपिल कांत नाग, श्री जयलाल नाग, श्रीमती कल्ता मंण्डावी, श्रीमती चरन्तीन नेताम, श्रीमती रदमा बाई बघेल, श्रीमती रामदई नाग, श्रीमती भगवती नेताम और श्री रामचरण सोरी उपस्थित रहे। श्री बी.आर. मोरे. उप संचालक पंचायत (प्राचार्य) जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कोण्डागांव, श्री पारस कुमार मानिकपुरी संकाय सदस्य, सुश्री अनुराधा मेश्राम संकाय सदस्य, श्री गजेन्द्र कुमार साहू जिला समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर प्रशिक्षण दिये। प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्थानीय सतत् विकास के लक्ष्य, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज अधिनियम, ई-ग्राम स्वराज अभियान एवं नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *