कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार
कोण्डागांव, 08 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज ग्राम खलारी एवं ग्राम सोलभाट के ग्रामीणों ने स्कूल में लम्बे समय से अनुपस्थित शिक्षक की शिकायत एवं नया शिक्षक की मांग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
इसी तरह ग्राम सालेभाट की अंजू नेताम ने आंगनबाड़ी केन्द्र हरवेल की मरम्मत कार्य की मांग की, वहीं ग्राम तितना के रामचन्द मरकाम ने देवगुड़ी की मांग, ग्राम काकड़ गांव के निवासी श्री गणेश राम यादव ने वन अधिकार पत्र की मांग की। इसी प्रकार सड़क निमार्ण, राशन कार्ड, अधिक बिजली बिल की शिकायत, सहित राजस्व प्रकरणों के साथ कई मांगों एवं समस्याओं को लेकर 20 आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *