समाचार
कोंडागांव, 27 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव के ग्राम पंचायत पतोड़ा में मंगलवार को क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री मानकराम नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसगांव एवं जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय, खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की जानकारी क्लस्टर के 09 पंचायतों को दिया गया।
शिविर का शुभारंभ श्री मानकु राम नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसगांव, श्रीमती कल्ता मण्डावी जिला पंचायत सदस्य, श्री जदूराम नाग उपाध्यक्ष श्रीमत रैमती कोर्राम जनपद सदस्य श्रीमती अमरबती नेताम, श्रीमती लीलावती नेताम जनपद सदस्य एवं 09 ग्राम पंचायत सरपंच, पंच गांयता पुजारी के द्वारा किया गया। शिविर में कुल 193 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 54 आवेदनों को मौके पर निराकरण किया गया शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के द्वारा किया जा कर आवेदकों को सूचित किया जावेगा। श्री मानकूराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के करकमलों से ग्रामीणों को 15 सब्जी मिनी कीट, 15 मनरेगा जॉब कार्ड, 12 केसीसी किसान कार्ड, 10 मच्छर दानी, 06 आयुष्मान कार्ड, 28 राशन कार्ड, 17 जाति प्रमाण पत्र वितरण संबंधित विभाग के द्वारा किया गया।