कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार
कोंडागांव, 22 मई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और सविद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन की स्थिति, बच्चों की दर्ज संख्या, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक अधोसंरचना की जानकारी ली और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तहसीलपारा, डीएनके, कोपाबेड़ा, महात्मा गांधी वार्ड आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कन्या विद्यालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *