धनोरा में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण में समाधान शिविर काआयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

कोंडागांव, 9 मई2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के विजन को धरातल पर उतारते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के लाभ पहुँचाने हेतु समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को विकासखंड केशकाल के ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद माननीय श्री भोजराज नाग तथा केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने अध्यक्षता की।
इस शिविर का उद्देश्य 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी और लाभ हितग्राहियों तक सीधे पहुँचाना रहा। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ पहुँचाया गया, जिसमें 2 मछली पालकों को 10-10 हजार रुपये मूल्य के मछली जाल, 10 किसानों को किसान किताब, 10 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड, 5 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी,18 ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड, 22 किसानों को सब्जी बीज, 9 नागरिकों को नवीन राशन कार्ड और 5 किसानों को धान बीज प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे। इसी प्रयास के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने ग्रामीणों से कह कि कि उनकी समस्याओं का समाधान अब उनके गाँव में ही मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री कपिलकांत नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जनपद सदस्य श्रीमती नमिता जैन, कोंडागांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, केशकाल एस.डी.एम. श्री अंकित चौहान, केशकाल जनपद पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *