कोंडागांव में अचानक बदला मौसम तेज बारिश ओलादृष्टि और आंधी से जनजीवन प्रभावित फसलों को नुकसान

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 132.07135;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 34;

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

कोंडागांव, 05 मई 2025 (सोमवार) – जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। पूरे दिन गर्मी और साफ मौसम के बाद शाम लगभग 5:30 बजे तेज रफ्तार हवा के साथ मौसम बिगड़ गया। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई, जो ओलावृष्टि में बदल गई। आंधी और तूफान जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

कोंडागांव जिला मुख्यालय सहित बफना, चिपावण्ड, भागदेवा, नेवता, फरसगांव, डोंगरीगुड़ा और पलारी जैसे ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे। इस दौरान कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ गिर गए। हाट-बाजारों में लगी बंजारों की दुकानें उखड़ गईं और मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई जगहों पर शादी-विवाह कार्यक्रमों को भी बीच में रोकना पड़ा। लोग छतरी, टेंट और दुकानों के नीचे शरण लेते दिखे।

किसानों के लिए यह बारिश चिंता का विषय बन गई है। कई गांवों में रबी फसलें पूरी तरह पककर तैयार थीं, जिनकी कटाई चल रही थी। बारिश और ओलों के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर आकस्मिक बिजली गिरने से जनहानि की भी सूचना मिली है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम की चेतावनी जारी की है। ग्रामीणों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बुजुर्गों और पर्यावरण जानकारों का मानना है कि प्राकृतिक असंतुलन और पर्यावरणीय दोहन के कारण ऐसी स्थितियां बार-बार सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *