बफना में चर्च निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध SDMको सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला चीप ब्यूरो की खबर
दिनांक 21/04/2025
कोंडागांव जिले से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बफना के ग्रामीणों ने चर्च निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि बफना के मरानपारा क्षेत्र में फोहडू सोरी, मिलूं राम सोरी और लाल पिता मिलूं सोरी द्वारा चर्च का निर्माण किया जा रहा है, जो हाल ही में ईसाई धर्म में मतांतरित हुए हैं।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ये व्यक्ति गांव की पारंपरिक रूढ़िवादी व्यवस्था को नहीं मानते हैं और सामाजिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। उनके घरों में संदिग्ध लोगों का आना-जाना भी बना रहता है, जिससे गांव में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चर्च निर्माण कार्य जारी रहा, तो इससे गांव का सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए अन्यथा समस्त ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगी, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *