बफना में सड़क हादसा: मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव जिले के बफना निवासी गिरधारी नेताम (उम्र 26 वर्ष) एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया है कि गिरधारी नेताम अपने घर से मोटरसाइकिल पर कोंडागांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में शीतला मंदिर के पास एक बोलोरो पिकअप कोंडागांव की ओर से आ रही (सीजी 27 एम 8058) अचानक मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पिकअप में घुस गई और दोनों वाहनों ने लगभग 30 मीटर तक घिसड़ते हुए रुक गए।

हादसे में गिरधारी नेताम को गंभीर चोटें आईं। पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल कोंडागांव इलाज के लिए भेजा। मौके पर पुलिस विभाग को सूचित किया गया, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुंच दुर्घटना स्थल के मौके पर उपस्थित लोगों से पूछताछ जारी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *