कोंडागांव, 07 अप्रैल 2025/ राज्य शासन के आदेशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन 21 अप्रैल तक चलेगा। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा के पहले दिन सातों तहसील के 84 ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन में कुल 964 आवेदन प्राप्त हुए।
इस दौरान पखवाड़े में अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, विवादित बंटवारा, अविवादित बंटवारा, अभिलेख शुद्धता, बी वन का पाठन, किसान किताब वितरण, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार सीडिंग, मोबाइल लिंकिंग, जेंडर प्रविष्टि, सीमांकन, अतिक्रमण के प्रकरण संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।