बस्तर रिवाइवल सोसाइटी, जो समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है, नशा मुक्ति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह संस्था पंजीयन क्रमांक 737नशा मुक्ति केंद्र के तहत रोड बनिया गांव, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़ में स्थित है। यहाँ पर दूर-दूर से लोग नशा मुक्ति इलाज के लिए आते हैं और इस संस्था से नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं।
संस्था की प्रमुख डॉक्टर अंजलि नाग ने बताया कि हमारे संस्था में लोग दूर-दूर से इलाज के लिए आते हैं और यहां से नई उम्मीद के साथ लौटते हैं। संस्था में कार्यरत सभी कर्मचारी न केवल इलाज में सहयोग करते हैं, बल्कि योग, बागवानी, और जीवन कौशल के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी और शिक्षा भी प्रदान करते हैं।
यह संस्था न केवल नशा मुक्ति में सहायक बन रही है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य कर रही है। यहाँ उपचार प्राप्त करने वाले लोग अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाकर नई राह पर चल पड़ते हैं। यह संस्था नशा मुक्ति के क्षेत्र में आशा और विश्वास का प्रतीक बन गई है।