जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी का प्रथम दौरा, पर गांव वालों ने किया भव्य स्वागत*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बयानार। कोण्डागांव जिला पंचायत अध्यक्ष *श्रीमती रीता सोरी* ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने क्षेत्र का पहला दौरा किया। बाइक रैली के साथ उन्होंने *चिमड़ी, चलका, टेमरूगांव, चेरंग होते हुए बयानार* तक यात्रा की और ग्रामीणों से मुलाकात की।

दौरे के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में उनके आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

श्रीमती सोरी ने जनता को अपनी जीत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि आप सभी की है। आपकी उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।

इस प्रथम दौरे में पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *