अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मितानिन बहनों विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 131.47318; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज 8 मार्च 2025, शनिवार को ग्राम पंचायत बफना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मितानिन बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 10 पंचायती मितानिन बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत बफना के नवनिर्वाचित सरपंच मोहनसिंह नेताम, कनेशवर पांडे, बाल सिंह नेताम, पंचायत सामान्य पीराराम पांडे एवं मितानिन बहनों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना से की गई।

इसके बाद, मितानिन बहनों को साड़ी देकर मितानिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पंचायत सामान्य पीराराम पांडे, ग्रहण वती पांडे, तिलामती पांडे, अन्नपूर्णा पटेल, विजपा देवांगन, ललिता मरकाम और मितानिनों की अध्यक्ष कौशल्या सोरी, सीमा नेताम, विराम सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पांडे, रेनू करण सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति समुदाय की जागरूकता को बढ़ाने और मितानिनों की अहम भूमिका को मान्यता देने के लिए महत्वपूर्ण कदम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *