कोण्डागांव। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत जिले के जनपद पंचायत फरसगांव और माकड़ी में 20 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए आज मतदान दलों को आवश्यक सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
फरसगांव में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर और एसडीएम श्री अश्वन पुसाम ने मतदान दलों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, माकड़ी में एसडीएम श्री अजय उरांव ने मतदान दलों को रवाना किया।
जनपद पंचायत फरसगांव में कुल 158 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 68,287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान 68 सरपंच, 372 पंच, 20 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। फरसगांव में 73 सरपंचों में से 05 निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि 878 पंचों में से 506 पंच निर्विरोध चुने गए हैं।
इसी तरह, जनपद पंचायत माकड़ी में 154 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 76,160 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 67 सरपंच, 415 पंच, 18 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होगा। माकड़ी में 889 पंचों में से 474 पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
