त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण में 17 फरवरी को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने माहका, पालकी, बिंजली, खोड़गांव और सोनपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

माहका मतदान केंद्र क्रमांक 86 पर 667 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि पालकी में 977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। बिंजली में 55% और सोनपुर में 67% मतदान हो चुका था। कलेक्टर ने मतदान प्रक्रिया की समीक्षा कर मतदाताओं को प्रेरित किया।

नारायणपुर विकासखंड में कुल 103 मतदान केंद्रों पर 60,094 मतदाता वोट डाल रहे हैं। कलेक्टर ने मतदान समाप्ति के बाद 2 बजे से मतगणना प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गौतमचंद पाटिल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *