तृस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रथम चरण के लिए मतदान दल रवाना*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत कोण्डागांव जनपद पंचायत से 275 मतदान दलों को चुनावी प्रक्रिया के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को उनके गंतव्य के लिए भेजा।

पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को कोण्डागांव विकासखंड में सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न होना है। इस चुनाव में सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों को आवश्यक सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मतदान दलों को समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *