*राजिम कुंभ में साहू समाज द्वारा महाभोग, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजिम

छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम कुंभ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। कुंभ के तीसरे दिन राजिम भक्तिन माता कर्मा समिति द्वारा विशाल भोग भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं|

साहू समाज द्वारा आयोजित इस महाभोग में भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। भक्तिन माता कर्मा समिति के सदस्यों ने सेवा भाव से कार्य करते हुए भक्तों को भोजन परोसा। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, सेवा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

राजिम कुंभ में दूर-दूर से श्रद्धालु माँ राजिम माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और भोग भंडारे का आनंद ले रहे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित और स्वच्छ भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की। भोग वितरण का यह आयोजन आगामी दिनों तक चलता रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *