*हम होंगे कामयाब” कार्यशाला में बोर्ड परीक्षार्थियों को तनावमुक्त रहने के उपाय सिखाए गए*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव जिला प्रशासन कोंडागांव और युवोदय कोण्डानार चैंप् उच्चस के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन कार्यशाला “हम होंगे कामयाब” आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिले के 164 उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी समग्र शिक्षा श्री ईमल बघेल, एपीसी शिक्षा विभाग श्री निवास नायडू, एस.आर. मरावी और सहदेव मरकाम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्रों को परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, प्रभावी अध्ययन पद्धतियाँ अपनाने और मानसिक शांति व एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने के महत्व पर जोर दिया।

छात्रों को तनाव मुक्त रहने के लिए परीक्षा को जीवन की असफलता से न जोड़ने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई। साथ ही, परीक्षा संबंधी चिंता या परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 8123922651 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *