21वीं पशु संगणना कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव में 21वीं पशु संगणना कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें राज्य स्तरीय अधिकारी डॉ. बी.पी. सतनामी, संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर ने प्रगति की समीक्षा की। जिले के 629 ग्रामों में पशु संगणना कार्य जारी है, जिनमें से अब तक 71 ग्रामों में संगणना सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 442 ग्रामों में ऑनलाइन एंट्री प्रक्रिया प्रगति पर है।

बैठक के दौरान कुछ ग्रामों में अब तक ऑनलाइन एंट्री कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉ. सतनामी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पशु संगणना की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 है, और सभी 68 प्रगणकों को इस अवधि के भीतर संगणना और ऑनलाइन एंट्री कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। समयसीमा के भीतर कार्य पूरा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इस समीक्षा बैठक में जिला उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. शिशिरकांत पांडेय सहित सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक में संगणना कार्य को समय पर पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *