कोण्डागांव। जिले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न होनी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र क्रमांक 2203 में कुल 250 परीक्षार्थियों का नामांकन था, जिसमें से पहली पाली में 160 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा केंद्र की प्रभारी श्रीमती कोर्राम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं।
¿